
उत्तराखंड राज्य में बारिश खत्म होने के बाद भी पत्थरों की बरसात नहीं रुक रही है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग कोटद्वार- दुगड्डा के मध्य अभी भी सफर काफी चुनौतियों से भरा हुआ है। पहाड़ों की मिट्टी सूखने के बाद बोल्डर लगातार मार्ग पर गिर रहे हैं और लोगों के जिंदगी इस मार्ग पर जिंदगी और मौत के बीच में जूझ रही है।
बता दे कि यहां पूरे मार्ग में 12 से अधिक डेंजर जोन बने हुए हैं और 13 तथा 22 अगस्त को हुई तेज बारिश से नजीबाबाद- बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग कोटद्वार – दुगड्डा के मध्य काफी बदहाल हो चुका है तथा पहाड़ी से आए मलबे और बोल्डर को हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। अधिकांश सड़कों का आधा हिस्सा टूटकर नदियों में समा चुका है तथा बारिश बंद होने के बाद भी उत्तराखंड राज्य में लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

