Almora- छात्राओं ने पुलिस और आर्मी के जवानों को बांधी राखी…… लिया यह वचन

अल्मोड़ा। जिले में रक्षाबंधन के पर्व पर सभी बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी लेकिन साथ ही स्कूल की छात्राओं ने पुलिस और आर्मी के जवानों के हाथों पर भी राखी बांधी। बता दे कि देश की सुरक्षा कर रहे जवानों की कलाई सूंनी ना रहे इसके लिए हर साल छात्राएं या फिर महिलाएं उनकी कलाई पर राखी बांधती है। इस साल भी अल्मोड़ा में जवानों की कलाई पर छात्राओं ने राखी बांधी।

राखी बांधकर उन्होंने देश सेवा के दौरान हर तरह की परेशानियों और खतरे से उनके बचाव के लिए प्रार्थना की और उनका मुंह भी मीठा करवाया। इसके साथ ही छात्राओं ने जवानों से रक्षा का वचन भी लिया। सबसे पहले छात्राएं कोतवाली पहुंची और पुलिस कार्मिकों को राखी बांधी उनसे आशीर्वाद लेते हुए अपनी रक्षा का वचन लिया तथा उसके बाद छावनी स्थित राजपूत रेजीमेंट के कार्यालय में छात्राओं ने सैन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को राखियां बांधी।