राहत -: सरकार का राखी पर जनता को तोहफा, सस्ता हुआ गैस-सिलेंडर

महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत देने के लिए रक्षाबंधन पर केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया गया है| जिसके तहत घरेलू रसोई गैस-सिलेंडर की कीमतें कम की गई है, अब सभी उपभोक्ताओं को 200 रुपये तक की सब्सिडी दी जायेगी|


केंद्रीय कैबिनेट ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है| बता दें, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को पहले से मिल रही 200 रुपये की सब्सिडी के अतिरिक्त अलग से 200 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी| अब उन्हें एक गैस सिलेंडर पर 400 की छूट मिलेगी|


इसका ऐलान रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया है| उन्होंने कहा, उज्वला योजना के तहत लोगों को गैस सिलेंडर पर अलग से 200 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी| इससे पहले 1 अगस्त को पेट्रोलियम कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 की कटौती की थी|
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया – ‘रक्षाबंधन का पर्व अपने परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन होता है| गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा| मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे, ईश्वर से यही कामता है|