चंद्रयान 3 -: आज चंद्रमा की सतह पर उतरेगा लैंडर विक्रम, छात्र देखेंगे सीधा प्रसारण

देहरादून| देश के मून मिशन के सपने को साकार करने से चंद्रयान-3 चांद से बस कुछ ही दूरी पर है| आज यान का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार है|
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम बुधवार को शाम 6:04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा|

Advertisements

सभी आवासीय स्कूलों के छात्र लाइव प्रसारण देखेंगे|
समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती की ओर से सभी सीईओ को निर्देश जारी किया गया है कि इसके लिए स्कूलों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाए|
जारी आदेश में कहा गया है कि इस अभूतपूर्व कार्य को देश के समस्त छात्र-छात्राओं एवं जनमानस तक पहुंचाने के लिए इसरो ने वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर लाइव प्रसारण की घोषणा की है, जो पूरे देश के लिए गौरव का अवसर है|


विक्रम लैंडर के लिए चंद्रमा की स्तर पर उतरने का समय शाम का समय है| इस अवधि में स्कूल बंद रहेंगे| राज्य में आपदा को देखते हुए इस समय स्कूल खोलने व्यावहारिक दृष्टि से संभव नहीं है| प्रदेश के सभी सीईओ को निर्देश दिया गया है कि राजीव गांधी आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं सभी आवासीय स्कूलों में इसके लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाए|