Uttarakhand- चंबा टैक्सी स्टैंड हादसे में पांच तक पहुंची मृतकों की संख्या….. रातभर चला सर्च अभियान

उत्तराखंड राज्य में बीते सोमवार को नई टिहरी में चंबा टैक्सी स्टैंड के पास भूस्खलन के दौरान मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। बता दें कि पूरी रातभर सर्च अभियान चलाने के बाद मौके से 5 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रातभर सर्च अभियान चलाने के बाद जानकारी के मुताबिक यहां मृतकों की संख्या 5 तक पहुंच चुकी है। घटनास्थल पर डीएम मयूर दीक्षित की निगरानी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और भूस्खलन होने के कारण दबे हुए वाहनों की संख्या भी 15 पहुंच चुकी है और हादसे वाली जगह से 5 शव बरामद हो चुके हैं जिसमें कार सवार दो महिलाएं और बच्चा तथा इसके अलावा मौके पर खड़े एक युवक का शव भी बरामद किया गया था और मौके से एक अन्य शव बरामद किया गया है।

बता दे कि भूस्खलन वाले क्षेत्र में रात के 1:00 बजे तक छह जेसीबी मशीन ,एक डंपर और एक पोकलेन से सर्च ऑपरेशन चलाया गया और डीएम के अनुसार मौके से मलबा हटा दिया गया है हालांकि वहां अभी और भूस्खलन होने की आशंका है जिसे देखते हुए यातायात को रोका जा रहा है।