अल्मोड़ा:- राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगोला कोटुली में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…. महिलाओं के झोड़े ने कार्यक्रम में लगाए चार चांद

अल्मोड़ा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगोला कोटुली विकासखंड ताकुला में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देश बलिदानों को श्रद्धांजलि देते हुए गांव के वीर बलिदानी शहीदों शहीद नायक नर सिंह महावीर चक्र मरणोपरांत और शहीद हवलदार मोहन सिंह सेना मेडल मरणोपरांत को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके चित्रों में पुष्प अर्पित किए गए। समारोह में गांव के सभी सैनिक, अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त वीरों, सैन्य विधवाओं का माल्यार्पण कर देश सेवा में उनके द्वारा दिए गए योगदान हेतु उनका अभिनंदन किया गया ।
इस अवसर पर शहीद हवलदार मोहन सिंह की पत्नी पुष्पा कार्की द्वारा अपने ओर से विद्यालय के बच्चों को तिरंगे ध्वज और विशेष भोज में खीर खिलाई गई। समारोह में उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान वितरण और जलपान भी उनके द्वारा ही करवाया गया।
समारोह में विद्यालय के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, बच्चों ने हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषाओं में कविता पाठ कुमाऊंनी गीत, देश भक्ति गीत और कुमाऊनी गीतों में नृत्य का मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया जिसकी सभी उपस्थित लोगों द्वारा दिल खोलकर प्रशंसा की। उत्साहित होकर उपस्थित मातृशक्ति द्वारा देश भक्ति गीत और कुमाऊंनी झोड़ा प्रस्तुत किया गया जिसने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। गांव के नव युवकों सागर भोज और पवन बिष्ट ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए।
समारोह में उपस्थित अभिभावकों व सभी लोगों द्वारा भी अपनी ओर से बच्चों को टाफी, बिस्कुट, नमकीन और चाकलेट आदि चीजें वितरित किए गए।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला सैनिक कल्याण से उपस्थित प्रतिनिधि सेवानिवृत्ति सूबेदार रघुवर सिंह द्वारा वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर सभा को संबोधित करते हुए भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान भगवत सिंह और संचालन प्रधानाध्यापक दरबान सिंह कार्की द्वारा किया गया। समारोह में महावीर चक्र प्राप्त नरसिंह के परिजन वीरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, महेश सिंह, सेना मेडल प्राप्त हवलदार मोहन सिंह के अग्रज गोपाल सिंह, अनुज सुंदर सिंह सहित गोविंद सिंह भोज, राजेंद्र सिंह, किशन सिंह, महेंद्र सिंह कार्की, रमौती देवी, शारदा देवी, चंपा देवी, पन्ना देवी और उप प्रधान आशा देवी, सहायक अध्यापिका दीपा देवी,वि. प्र. स. अध्यक्ष दिनेश सिंह, जयपाल सिंह, पूर्व उप प्रधान शंकर सिंह कार्की ,सैनिक संदीप सिंह कार्की, पूर्व प्रधान लक्ष्मी देवी, आगनबाड़ी कार्यकर्ती नीमा आर्या, सहायिका लीला देवी, आशा कार्यकर्ता इंदिरा देवी, वन पंचायत सरपंच सुरेश सिंह, दीवान सिंह, गोविंद सिंह,शिव सिंह कार्की एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के कई सदस्यों सहित अरुण सिंह, भास्कर सिंह, प्रफुल्ल सिंह, सूरज नेगी, रोहित नेगी, उत्तम सिंह, वीरेंद्र सिंह, शिव सिंह भोज, पवन बिष्ट, सागर भोज आदि लोग उपस्थित रहे।