
अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अवसर पर रा० इ० का० नाई में क्रास कंट्री रेस, गोला फेंक, तीस मीटर दौड़, खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम प्रतियोगिताओं का उद्घाटन नाई के ग्राम प्रधान नंदन सिंह नयाल, पीटीए अध्यक्ष पूरन सिंह भंडारी और विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य रमेश सिंह रावत द्वारा रिबन काटकर किया गया। इसके बाद विद्यालय से नाई तक क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। क्रास कंट्री रेस के सीनियर बालक वर्ग में मोहित सिंह भंडारी, करन सिंह बिष्ट, अक्षय कुमार और सीनियर बालिका वर्ग में प्रियंका बिष्ट, रिया बिष्ट और रिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। क्रास कंट्री रेस के जूनियर बालक वर्ग बालक में कपिल भंडारी, साहिल कुमार, राहुल कुमार और जूनियर बालिका वर्ग में दिशा बिष्ट, भावना बिष्ट, दिक्षा भंडारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
क्रास कंट्री रेस के बाद गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गोला फेंक प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में करन सिंह, मोहित सिंह, करन सिंह अल्मिया और सीनियर बालिका वर्ग में रिया बिष्ट, प्रियंका बिष्ट, मानसी नयाल क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में राहुल सिंह, खयाली राम, कैलाश और जूनियर बालिका वर्ग में अनुष्का अल्मिया, दिशा बिष्ट, संजना बिष्ट क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
तीस मीटर दौड़ के सीनियर बालक वर्ग में मोहित भंडारी, करन सिंह, प्रकाश नयाल और सीनियर बालिका वर्ग में रिया बिष्ट, प्रियंका बिष्ट, सोनम भंडारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। तीस मीटर दौड़ के जूनियर बालक वर्ग में दीपक भंडारी, नितिन कुमार, रक्षित नयाल और जूनियर बालिका वर्ग में गिरिजा आर्या, भावना बिष्ट, संजना भंडारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सभी विजेता छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरूस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के आयोजन, नियोजन एवं मूल्यांकन में डॉ० पवनेश ठकुराठी, गणेश चंद्र शर्मा, स्वयंदीप सिंह, अंकित जोशी, अजरा परवीन, फरीद अहमद, सोनम चन्याल, विनीता, कुसुमलता पंत, भूपेंद्र सिंह नयाल, चंदन सिंह बिष्ट आदि ने सहयोग किया।

