
एक ऐसा दिन जब कुछ समय के लिए साया भी आपका साथ छोड़ देता है यानी जीरो शैडो डे| बता दे साल भर में दो अवसर ऐसे आते हैं जब साया भी हमारा साथ छोड़ देती है| वैसे तो कहा जाता है की परछाई आपका साथ कभी नहीं छोड़ती लेकिन ऐसा दिन 18 अगस्त 2023 का है, जिस दिन जीरो शैडो डे होगा|
इस दिन किसी को भी अपनी परछाई नजर नहीं आएगी|
वैज्ञानिकों के अनुसार जीरो शैडो डे दुर्लभ खगोलीय घटना है जोकि तब घटित होगी जब सूर्य धरती के बिल्कुल ऊपर आ जाएगा, इस कारण किसी भी चीज की परछाई नहीं दिखती| हालांकि ऐसा नहीं है कि इस दिन परछाई बिल्कुल बनती ही नहीं है, जीरो शैडो डे पर सूर्य की किरणें धरती पर लंबवत पड़ती है, इसके कारण परछाई पैरों के बिल्कुल नीचे बनती है और इस वजह से दिखाई नहीं देती|
बता दें, 130 लेटीट्यूड पर स्थित सभी स्थानों पर ऐसा होता है, कुछ पलों के लिए इंसानों या किसी भी वर्टिकल चीज की परछाई दिखाई देना बंद हो जाती है| यह विशेष स्थिति पृथ्वी के घूमने की धुरी के झुकाव के कारण बनती है| सूर्य के परिक्रमा स्थल के लंबवत होने की बजाय पृथ्वी उससे 23.5 डिग्री तक झुकी होती है| इस कारण हर रोज दोपहर में सूर्य हमारे सिर के ऊपर नहीं आ पाता है लेकिन साल में दो बार ऐसा होता है| इन दोनों दिन पृथ्वी पर कर्क और मकर रेखा के नीचे के स्थान पर सूर्य की रोशनी बिल्कुल लंबवत् ही पड़ती है| इसी कारण इन स्थानों पर साल में दो बार जीरो शैडो डे आता है|

