
आज उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है| मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी है|
आज खासकर हरिद्वार, उधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले के कई इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बौछार वाली बारिश होने की संभावना है|
मौसम विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, 12 अगस्त को 6 जिलों में भारी बारिश होने से नदियां और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ सकता है| इस परिस्थिति में सभी को सावधान रहने की अपील की गई है|

