उत्तराखंड:- मेडिकल कॉलेजों में हिंदी में शुरू किए जाएंगे एमबीबीएस के कोर्स…. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में अब एमबीबीएस के कोर्स हिंदी में शुरू किए जाएंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी यह कोर्स हिंदी में चलाए जाएंगे। स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुसार उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई होगी। उन्होंने शुक्रवार को कहा है कि उत्तराखंड इस महीने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में हिंदी में एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू करेगा और उत्तराखंड मध्य प्रदेश के बाद दूसरा ऐसा करने वाला राज्य होगा। धन सिंह रावत के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अगस्त के अंत से पहले उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में हिंदी में एमबीबीएस पाठ्यक्रम औपचारिक रूप से शुरू करने पर सहमति दी है। पाठ्यक्रमों का हिंदी में पाठ्यक्रम राज्य सरकार द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक समिति की ओर से तैयार किया गया था और पाठ्यक्रम को अंतिम रूप देने से पहले मध्यप्रदेश के मॉडल का अध्ययन किया गया था तथा अब जल्द ही राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी माध्यम से भी हो पाएगी।