Uttarakhand -: सरकार ने बढ़ाई तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि

उत्तराखंड सरकार ने राज्य की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम पर दिए जाने वाले पुरस्कार की धनराशि को बढ़ाकर 51 हजार कर दिया है, पहले यह राशि 31 हजार रुपये थी| वहीं राज्य स्तरीय आगनबाडी कार्यकर्ता पुरस्कार की राशि में 30 हजार रुपये की वृद्धि की गई है| अब 21 हजार रुपये की जगह 51 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी|

Advertisements


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद पुरस्कारों की राशि बढ़ाई गई है| आज मुख्यमंत्री देहरादून में सर्वे चौक स्थित सभागार में 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 को राज्यस्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित करेंगे|
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि राज्य की वीरांगनाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य व देश का नाम रोशन किया है| सरकार इनके सम्मान और सशक्तिकरण के लिए संकल्पबद्ध है|

Recent Posts