चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3……. पहली बार भेजी तस्वीरें

भारत से भेजा गया चंद्रयान -3 चांद के काफी करीब पहुंच चुका है और वहां से उसने पहली तस्वीर साझा की है तथा चंद्रयान -3 को इससे पहले शनिवार के दिन चंद्रमा की बाहरी कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया था जिसके बाद बीते रविवार को भारतीय समय अनुसार लगभग रात 11:00 चंद्रयान-3 की कक्षा को घटाया गया है। वहीं बुधवार को एक बार फिर चंद्रयान की कक्षा बदल जाएगी। रविवार को इसरो ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि चंद्रमा की निचली कक्षा में पहुंचने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई है और यान इस समय 170×4313 किलोमीटर की कक्षा में कक्षा में है। कक्षा को घटाने की अगली प्रक्रिया बुधवार को पूरी की जाएगी यह चंद्रयान 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। बता दे कि यह यान 14 जुलाई को रवाना किया गया था और अलग-अलग कक्षाओं के चक्कर लगाने के बाद यह चांद के काफी करीब पहुंच चुका है। इसमें लगे कैमरे से खींची गई तस्वीर और वीडियो इसरो द्वारा साझा किया गया है। वीडियो में चंद्रमा नीले- हरे रंग में कई गड्ढों के साथ दिखाई दे रहा है।