पिथौरागढ़:- पुस्तकालय के लिए तरस रहा है स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गढ़….. सीएम से की मांग

उत्तराखण्ड राज्य के पिथौरागढ़ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गढ़ रह चुका नाचनी क्षेत्र पुस्तकालय के लिए तरस रहा है। बता दे कि यहां पर आज तक पुस्तकालय की स्थापना नहीं हो पाई है। सीएम से कई बार इसके लिए मांग भी उठाई गई हैं और अब सीएम को पत्र भेजकर पुस्तकालय खोले जाने की मांग की है। नाचनी रामगंगा नदी के तट पर बसा है और यहां से 12 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी में अपना योगदान दिया तथा क्षेत्र के लोग स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में पुस्तकालय खोले जाने की मांग उठा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता जयशंकर जोशी के अनुसार पुस्तकालयों का काफी महत्व है और इतिहास तथा वर्तमान को समझने का सबसे सशक्त माध्यम पुस्तके ही हैं। युवाओं को भी विभिन्न प्रतियोगी पुस्तकों के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है इसलिए क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर पुस्तकालय खोले जाने की मांग की है।