Uttarakhand -: गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने फिर बढ़ाया देश का मान

उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने देश का मान बढ़ाया है| गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर मानसी नेगी ने चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 20 किमी दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है|


भारतीय टीम का हिस्सा रही मानसी नेगी ने शानदार प्रदर्शन किया| मानसी के कोच और प्रभारी खेल अधिकारी पौड़ी अनूप बिष्ट के अनुसार, मानसी नेगी ने अपने बेहतर प्रदर्शन से पूरे देश का नाम रोशन किया है| उन्होंने पूरे भारतीय टीम को पदक जीतने पर बधाई दी| उन्होंने कहा यह प्रतियोगिता 8 अगस्त तक होगी| मूलरूप से चमोली जनपद की रहने वाली मानसी नेगी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही है|
बता दें गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने पिछले साल गुहाघाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था|