अल्मोड़ा:- नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने वसूला 25,000 का जुर्माना….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी जिलों की पुलिस अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। इसी के चलते अल्मोड़ा जिले में पुलिस द्वारा यातायात के नियमों का पालन करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस चेकिंग अभियान भी चला रही है। हर रोज नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाती है तथा लोगों से अपील करते हुए पुलिस का कहना है कि यातायात के नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए। रविवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चालकों से 25,000 का जुर्माना वसूला और दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी । पुलिस ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन ना करें और यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं।