
उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां दून अस्पताल के पीकू वार्ड में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के कारण डेढ़ साल के मासूम की जान चली गई। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टरों और स्टाफ से पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक डेढ़ साल के बच्चे को पीकू वार्ड में भर्ती कराया गया था। स्थिति गंभीर होने के कारण बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा गया था तथा इसी दौरान पति- पत्नी में किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई और झड़प में बच्चे की ट्यूब निकल गई। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर प्रकाश जोशी, डॉक्टर उनवाल काजी ने और स्टाफ ने बच्चे को करीब 1 घंटे तक बचाने की कोशिश की लेकिन बच्चा नहीं बच पाया। मामले में पुलिस को अस्पताल प्रशासन की ओर से जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

