बागेश्वर:- लगातार बारिश के कारण जिले में पटरी से उतर रही हैं मूल सुविधाएं…… पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिले में रुक-रुक कर वर्षा का दौर जारी है। बिजली, पानी, सड़क संचार आदि सुविधाएं पटरी से उतर रही हैं और गांव को जोड़ने वाली सड़कें मलबे में बदल चुकी हैं। पिछले 5 दिनों से 9 सड़के बंद है जिसके चलते 10,000 से अधिक जनसंख्या प्रभावित हो रही हैं। फिलहाल सड़कों को खोलने के लिए लोडर मशीनें लगाई गई हैं। बीते रविवार की सुबह भी जिले में हल्के बादल छाए रहे और दिनभर कड़क धूप से गर्मी बढ़ी लेकिन शाम को फिर बादल आसमान पर छा गए। सरयू नदी में सिल्ट आने के कारण जिले में पेयजल की समस्या से लोग परेशान हैं तथा कपकोट- कर्मी मोटर मार्ग में भी जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हो रहा है। व इस संबंध में जिला आपदा अधिकारी का कहना है कि लोडर मशीनों के द्वारा सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।