
चमोली| बीते दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण के लिए भाजपा जिला कार्यकारिणी की ओर से विभिन्न जगहों पर व्यवस्था की गई थी|
प्रधानमंत्री ने मन की बात में नीती-माणा कि महिलाओं का विशेष जिक्र किया| उन्होंने कहा महिलाओं की ओर से भोजपत्र पर दी गई पेट मेरे लिए जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है| मैं इससे अभिभूत हूं|
प्रधानमंत्री ने देश में हो रहें अभिनव प्रयोगों का जिक्र किया जिसमें खासतौर पर नीती-माणा कि महिलाओं की ओर से भेजे गए भोजपत्र की भेंट का जिक्र किया| उन्होंने कहा प्राचीन काल में हमारे शास्त्र और ग्रंथ इन्हीं भोजपत्र पर सहेजे जाते रहे हैं| आज देवभूमि की महिलाएं इस भोजपत्र पर बेहद सुंदर स्मृति चिन्ह् और कलाकृतियां बना रही है| भोजपत्र की प्राचीन विरासत उत्तराखंड के जीवन में खुशहाली ला रही है| उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार भोजपत्र से नए-नए प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए प्रशिक्षण देने के साथ भोजपत्र की दुर्लभ प्रजातियों को संरक्षित करने का भी काम कर रही है|
दरअसल, कुछ दिनों पहले नीती-माणा कि महिलाओं ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद पत्र भेजा था| जिसमें उन्होंने पीएम की पहल पर भोजपत्र पर शुरू किए गए काम का जिक्र किया| मोदी 21 अक्टूबर 2022 को माता गांव आए थे, तब महिलाओं ने भोजपत्र पर तैयार कलाकृतियां मोदी को भेंट की| जिसके बाद मोदी ने जनजातीय महिलाओं की खूब प्रशंसा की|
प्रशासन की पहल पर स्थानीय महिलाओं को भोजपत्र पर लिखने और कलाकृति बनाने का प्रशिक्षण दिया गया| इससे उनकी अच्छी आय हुई| महिलाओं ने भोजपत्र पर लिखी बद्रीनाथ की आरती और एक आभार पत्र प्रधानमंत्री मोदी को भेजा था| मोदी ने इस पत्र को लेकर ट्वीट भी किया था| इसके बाद भोजपत्र से बनने वाले उत्पादों की डिमांड भी बढी|

