Uttarakhand- पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने के लिए ज्ञानसू में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं….. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी के ज्ञानसू में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बता दें कि कावड़ मेला और चार धाम यात्रा सीजन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के बाद पुलिस कर्मियों के लिए यह खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई ताकि उनके तनाव को दूर किया जा सके और उनका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहे। इन प्रतियोगिताओं में वालीबाल, बैडमिंटन आदि का आयोजन किया गया। वालीबाल में आईटीबीपी मातली की टीम ने जीत हासिल की और प्रतियोगिता में जिले के सभी थानों से पुलिस टीम बुलाई गई। ज्ञानसू में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी द्वारा किया गया। वालीबाल प्रतियोगिता में उत्तरकाशी पुलिस की यमुनावैली, पुलिस लाइन पीएसी और 12 वीं वाहिनी, आईटीबीपी मातली की टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया और प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आइटीबीपी मातली तथा पुलिस लाइन ज्ञानसू के बीच हुआ जिसमें आइटीबीपी मातली की टीम ने जीत दर्ज की। यह प्रतियोगिता पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक तनाव से राहत पहुंचाने के लिए आयोजित की गई।