
उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो फुटेज वायरल हो रही है जहां एक महिला को दो व्यक्ति अपनी पत्नी बता रहे हैं और दोनों के बीच विवाद चल रहा है। यह विवाद ऋषिकेश में चर्चा का विषय बन रहा है। सार्वजनिक स्थल पर इस विवाद की वीडियो और दोनों व्यक्तियों के बयान इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऋषिकेश तहसील परिसर के समीप एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी महिला को बताया और दूसरे शख्स ने कहा कि यह मेरी पत्नी है और दोनों ने तस्वीरों को मिलाया तो वह एक ही महिला निकली। इसके बाद दोनों ने एक- दूसरे को अपनी आपबीती बताई और पता चला कि महिला काफी चालाक है दोनों को उसने जाल में फंसाया है वही दोनों पतियों ने महिला को जेल भेजने की बात कही है। मीडिया पर प्रसारित वीडियो में अमित नाम के शख्स ने बताया कि फोटो में दिख रही महिला से उसकी शादी 2012 में हुई थी और उनका 12 साल का एक बेटा भी है और कोर्ट में दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है और वही इसी बीच पत्नी ने किसी सरकारी कर्मचारी को फंसाकर शादी कर ली जिसके बाद दूसरे पति को तलाशने के लिए वह ऋषिकेश पहुंचा और उसकी मुलाकात दूसरे पति से हो भी गई। महिला के दूसरे पति अजेंद्र के अनुसार उनकी शादी जून 2023 में हुई है और उसके बाद उन्हें पता चला कि उसकी पत्नी पहले से ही विवाहिता है और उसका एक बेटा भी है तथा वह उसे धोखा दे रही है। अब दोनों महिला को हवालात पहुंचाने की बात कह रहे हैं।

