4 वर्षों के अंतर्गत देश में इतनी बढ़ी बाघों की संख्या….. सबसे अव्वल स्थान पर है यह राज्य, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य समेत देश के अन्य राज्यों में बीते 4 वर्षों के अंतर्गत बाघों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि बाघों की संख्या 3682 पहुंच गई है और 2018 में बाघों की संख्या 2967 थी। इस दौरान संख्या में 715 की बढ़ोतरी हुई है और सबसे अव्वल स्थान पर मध्यप्रदेश है जिसे टाइगर स्टेट का दर्जा प्राप्त है। दूसरे स्थान पर कर्नाटक है जहां 563 बाघ है और वहीं तीसरे स्थान पर उत्तराखंड है जहां 560 बाघ है। टाइगर रिजर्व में कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों के स्थान पर पहले स्थान पर हैं और वही दूसरे स्थान पर बांदीपुर टाइगर रिजर्व है जहां 150 बाघ है। नागरहोल टाइगर रिजर्व तीसरे स्थान पर है जहां 141 बाघ रहते हैं। बाघों के आंकड़े विश्व बाघ दिवस के मौके पर केंद्रीय पर्यावरण ,वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे द्वारा जारी किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने देश के सभी 53 टाइगर रिजर्व में मौजूद बाघों के आंकड़े जारी किए हैं। उन्होंने रामनगर के ढिकुली स्थित रिजॉर्ट में विश्व बाघ दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत में बाघों की सुरक्षा व संरक्षण का अच्छा प्रबंधन है और इस कारण बाघों की संख्या बढ़ रही है।