
उत्तराखंड राज्य में मानसून सीजन के चलते इस दौरान भारी बारिश हो रही है और लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर भी बढ़ रहा है। बुधवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान को पार कर गया जिसके कारण स्नान घाट भी जलमग्न हो गए। भारी बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। गंगा के चेतावनी निशान के पार पहुंचने के बाद यूपी में बाढ़ की आशंका बनी हुई है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है और प्रशासन भी इस दौरान अलर्ट मोड पर है। बाढ़ ग्रस्त इलाकों समेत निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और तटीय इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स समेत जल पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है। भारी बारिश के चलते बीते बुधवार को गंगा नदी उफान पर रही और इस कारण लोगों से अपील करते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

