नैनीताल:- खाई में गिरी मिली पांच सौ और हज़ार रूपए की करेंसी….. मौके पर पहुंची पुलिस… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल में खाई में 500 और 1000 रुपए की पुरानी करेंसी मिली है। बता दें कि किलबरी- पंगोठ मार्ग पर हिमालय दर्शन क्षेत्र में अपने पालतू कुत्ते को तलाशने पहुंचे युवकों को यह पुरानी करेंसी दिखी और सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा यहां सही अवस्था में करीब 28000 की पुरानी करेंसी कब्जे में ले ली गई है जबकि काफी अधिक मात्रा में अनगिनत सड़े- गले नोट भी यहां पर थे। माना जा रहा है कि नोटबंदी के समय जब कुछ लोग अपने नोट नहीं बदल पाए तो उन्होंने यह नोट खाई में फेंक दिए। पुलिस के अनुसार हिमालय दर्शन के समीप शहर के कई लोग फड़ लगाकर कारोबार करते हैं और स्थानीय युवक राहुल कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ पालतू कुत्ते को टहलाने हिमालय दर्शन की ओर गया तभी अचानक कुत्ता झाड़ियों के बीच में गिर गया उसे तलाशने के लिए राहुल और उसके दोस्त गहरी खाई में उतरे जहां उन्हें अत्यधिक मात्रा में पुराने 500 तथा 1000 के नोट बिखरे मिले। इसकी सूचना लगते ही लोगों की भीड़ वहां पर खड़ी हो गई। रात का समय होने के कारण सभी नोट नहीं निकाले गए इसलिए पुलिस दोबारा मंगलवार की सुबह खाई में पहुंची और पुराने नोट कब्जे में लिए। कब्जे में लिए गए नोटो की संख्या करीब 28 हजार तक है और सड़ी- गली अवस्था में काफी अधिक नोट मिले हैं।