
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुनर्विकसित आईटीपीओ कॉन्प्लेक्स का उद्घाटन आज 26 जुलाई को किया जा सकता है। बता दे कि यह कॉन्प्लेक्स 123 एकड़ में फैला हुआ है जो कि भारत का सबसे बड़ा एमआईसीई गंतव्य है। उद्घाटन के बाद सितंबर माह में जी-20 नेताओं की बैठक की मेजबानी यही पर होंगी। अधिकारियों के अनुसार यह पुनर्विकसित और आधुनिक कांपलेक्स दुनिया के टॉप 10 प्रदर्शनी और सम्मेलन परिसरों में से एक है। यह जर्मनी में हनोवर प्रदर्शनी केंद्र, शंघाई में राष्ट्रीय प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर जैसे बड़े नामों को टक्कर देता है और इसके सेंटर के लेवल- 3 में 7000 लोगों के बैठने की भव्य क्षमता मौजूद है। इसका वास्तुशिल्प डिजाइन भारतीय परंपराओं से प्रेरित हैं और आगंतुकों को सुविधा हो इसके लिए 5,500 से अधिक वाहन पार्किंग स्थान बनाए गए हैं।

