
उत्तराखंड राज्य के लिए यह काफी गौरवान्वित बात है कि हल्द्वानी शहर के साढ़े 5 वर्षीय तेजस तिवारी विश्व के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी बन चुके है। बता दें कि तेजस दीक्षांत स्कूल में यूकेजी कक्षा के छात्र है और अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने उन्हें सबसे कम उम्र का खिलाड़ी घोषित किया है। इसके साथ ही बीते जून माह में जारी हुई अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ की सूची में उन्हें 1149वी रेटिंग प्राप्त हुई है। महासंघ ने इसकी सूचना इंटरनेट पर जारी की है। जानकारी के मुताबिक तेजस तिवारी हल्द्वानी के सुभाष नगर क्षेत्र के निवासी है उनके पिता शरद तिवारी भी सामाजिक कार्यकर्ता है और माता इंदु तिवारी गृहणी है। उनके पिता ने बताया कि उन्हें सीडे की ओर से ईमेल मिला है। बता दें कि उनके पिता भी कुमाऊं विश्वविद्यालय के शतरंज खिलाड़ी रह चुके है।

