
मां के साथ चारपाई पर सो रहे डेढ़ महीने के बच्चे को रविवार रात बिल्ली उठाकर ले गई| देखने पर परिवार वालों ने शोर बचाया और बिल्ली के पीछे दौड़े| बिल्ली के मुंह से बच्चा छूट गया और छत से आगन में जा गिरा| ऊंचाई से गिरने के कारण बच्चे की मौत हो गई|
मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं से सामने आया है| जहां डेढ़ माह पहले एक महिला दे दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था| उसका एक बेटा और एक बेटी हुई थी| बीते रविवार की रात दंपति अपने मकान की छत पर सोए थे| दोनों बच्चे चारपाई पर लेटे हुए थे| रात करीब 3:00 बजे बिल्ली आई और एक बच्चे को मुंह में दबाकर ले गई| महिला ने यह देखा तो वह चिल्लाने लगी| जिससे घरवालों की आंख खुल गई| वह तुरंत बिल्ली के पीछे भागे, बिल्ली ज्यादा दूर तक बच्चे को नहीं ले जा पाई और उसके मुंह से बच्चा (बालक) छूटकर घर के आंगन में जा गिरा| जिससे बच्चे की मौत हो गई| घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई|
परिवार वालों के अनुसार, बिल्ली उनके घर में करीब 15 दिन से आ रही थी| उसे वह बार-बार भगा देते थे | कुछ दिन पहले उसने एक बच्चे के मुंह पर पंजा भी मारा था| उनका कहना है कि हमें यहा अनुमान नहीं था कि बिल्ली सोते हुए बच्चे को उठा ले जाएगी अन्यथा वह सुरक्षा के इंतजाम कर लेते|

