Uttarakhand-3 माह से फरार चल रहा था 20,000 रुपए का इनामी भूमाफिया…… पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बढ़ते जा रहे हैं। एक ऐसा ही मामला देहरादून से सामने आया है जहां बीते 3 माह से फरार चल रहा ₹20000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार हो चुका है। जमीन के अवैध खरीद-फरोख्त और धोखाधड़ी के मामले में तीन माह से यह फरार चल रहा था तथा वसंत विहार थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ ₹20000 का इनाम भी रखा गया था। पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल के अनुसार 13 जनवरी 2013 को उषा शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी अब्दुल सत्तार ने रेशमा के पति को बैंक से लोन दिलाने के नाम पर उनके पति की भूमि की पावर ऑफ अटॉर्नी अपने नाम कर दी है और अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी कागजात बनाकर किसी और को बेच दिया है। मामले में जनवरी माह में आरोपित अब्दुल सत्तार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और 16 जनवरी को उसे गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस की ओर से उस पर इनाम घोषित कर दिया गया तथा अब जाकर 23 जुलाई को वसंत विहार थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक अन्य व्यक्ति ज्ञान सिंह निवासी पंजाब का नाम सामने आया है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि भू माफिया से जुड़े आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।