बड़ी खबर -: यहां नहाते समय डूबा 9 साल का बच्चा, खोजबीन में जुटी एसडीआरएफ

बीते दिवस नहाने के दौरान टिहरी झील में एक 9 साल का बच्चा डूब गया| बच्चें की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली| बच्चे के डूबने की सूचना मिलते ही धरवाल गांव में कोहराम मच गया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है|


मिल रही जानकारी के मुताबिक, रविवार को धरवाल गांव निवासी अमृत लाल के बेटे आयुष और आशीष गांव के समीप ही भैंस चुगाने के लिए गए थे| खेल-खेल में दोनों भाई झील में नहाने गए| शाम 4:00 बजे के लगभग नहाने के दौरान 9 वर्षीय आशीष झील में डूब गया, जबकि उसका बड़ा भाई आयुष सकुशल बच निकला|
शाम 5:00 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली| पुलिस को पूछताछ में पता चला कि दोनों भाई झील में नहा रहे थे, इस दौरान आशीष डूब गया| घटनास्थल से कुछ दूरी पर चार-पांच महिलाएं पशुओं को चराने गई हुई थी| आयुष के चिल्लाने की आवाज सुनकर महिलाएं दौड़कर वहां पहुंची लेकिन तब तक आयुष डूब गया था| बच्चे की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है|
बता दें इससे पूर्व 21 जुलाई को भी दो डोबन गांव निवासी 17 वर्षीय गौरव नौटियाल झील में डूब गया था| 3 दिन बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है|