
उत्तराखंड राज्य में वन्यजीव तस्करों के खिलाफ एसटीएफ और वन विभाग की टीम द्वारा कठोर कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि टीम ने चार वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है।इन तस्करों को उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी बाघ की खाल के साथ गिरफ्तार किया है जिसकी लंबाई 11 फीट है। जानकारी के मुताबिक कुमाऊं एसटीएफ एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने पहेनिया टोल प्लाजा के पास मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान इन चारों तस्करों को पकड़ा और उनके कब्जे से बाघ की खाल तथा हड्डियां बरामद की। अधिकारी तस्करों से पूछताछ में जुटे हुए हैं यह खाल प्रदेश की सबसे बड़ी बाघ की खाल बताई जा रही है तथा विभाग की टीम ने खाल के साथ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपित काशीपुर से खटीमा की ओर जा रहे थे इन्हें जेल भेज दिया गया है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल के मुताबिक बीते शनिवार की रात को सूचना मिली कि बोलेरो में सवार वन्यजीव तस्कर खटीमा की ओर जा रहे हैं सूचना मिलते ही पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया और सफेद रंग की बोलेरो को रोकने का प्रयास किया जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक वापस मुड़ने लगा टीम को शक होने पर घेराबंदी की और बोलेरो को खटीमा टोल प्लाजा के पास रोक लिया। तलाशी लेने के बाद उसमें एक बाघ की खाल और 15 किलोग्राम हड्डी बरामद हुई जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

