हल्द्वानी:- लोगों के साथ गाली- गलौज करते हुए उन्हें मंदिर के अंदर बंधक बनाता था आरोपित….. मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां रामपुरा रोड वार्ड नंबर 53 निवासी भुवन चंद्र तिवारी ने 2 लोगों को मंदिर के अंदर बंधक बनाया और उनके साथ गाली- गलौज भी की। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। भुवन के अनुसार 21 जुलाई की रात 8:30 वह सार्वजनिक मंदिर में शैलेंद्र सिंह देऊ के साथ पूजा कर रहे थे इसी बीच महाकाली बैंक्विट हॉल के पास रहने वाले पूरन तिवारी और महेश तिवारी आ गए मंदिर में आने पर उन्हें गालियां दी और दोनों को मंदिर के अंदर ताला लगाकर बंद कर दिया और कहा कि मंदिर पर मेरा अधिकार है। जब दोनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची ताला तोड़कर बाहर निकाला गया लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन पर बना लिया है और आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।