अल्मोड़ा -: उत्तराखंड के लोकपर्व हरेले के शुभ अवसर पर किया गया वृक्षारोपण, प्रकृति को हरा-भरा करने का संदेश

अल्मोड़ा| आज उत्तराखंड के लोकपर्व हरेले के त्यौहार के शुभ अवसर पर कृति जन महिला जागृति समिति के तत्वावधान में समिति की अध्यक्ष मंजू बिष्ट एवं मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट, कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति के मार्गदर्शन एवं सफल प्रयास व कुशल नेतृत्व में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधरोपण कर प्रकृति को हरा-भरा करने का संदेश देने का सार्थक प्रयास किया गया।


जिससे जल, जंगल, जमीन, सुरक्षित रहे और साथ ही-साथ जन-जीवन अच्छे वातावरण और शुद्ध हवा, पानी के साथ सुखद और शांतिमय जीवन को बनाकर अनमोल बना सकें। इसी दिशा में कार्य करते हुए विगत कई वर्षों से समिति के माध्यम से यह कार्य लगातार जारी है| इसका प्रमुख उद्देश्य आम जनजीवन सुखद और समृद्ध हो, स्वच्छ और बेहतर वातावरण में समाज का कल्याण हो, जनहित की भावनाओं के साथ राष्ट्र के निर्माण में हमारा अपना कर्तव्य और जिम्मेदारी पूर्ण हो सके, इसी भाव के साथ कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति के माध्यम से यह अभियान चलाया जा रहा है|
आज इस अभियान के तहत राज्य इनकम टैक्स ऑफिस के निकट सरस्वती मंदिर के आसपास के क्षेत्रों एवं उदय शंकर नाट्य अकेडमी के आसपास के जंगलों में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही नैनी कुमस्याल गर गांव निकट सरकार की आली में अवनि वन में बड़े स्तर में वृक्ष लगाने का लक्ष्य पूरा किया गया। जिसमें विभिन्न प्रजातियां, विशेषकर देवदार , बाज , भीमल चौड़ी पत्तेदार, मोरपंखी आदि पौधों का रोपण कर धरा को हरा-भरा करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर अवनि बिष्ट , प्रतीक बिष्ट, प्रज्ञा कथायत, वर्षा मेहता, मंजू बिष्ट ,कमल कुमार बिष्ट, मयंक गैड़ा, मयंक पिलखवाल, अनू कुमारी ,अनंत बिष्ट, अस्मिता पांडे , रिया बोरा, अंशिका बिष्ट , मोहन सिंह बिष्ट, गीता बिष्ट , हेमंती बोरा, माही बिरोरिया, कुंदन कुमार बिष्ट, दया बिष्ट , रिदियांशी बिष्ट, हंसा बिष्ट, भूमिका तिलाड़ा आदि ने वृक्षारोपण कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझते हुए योगदान कर सहयोग किया।