प्रथम कुमाउनी साप्ताहिक अखबार ‘कुर्मांचल अखबार’ ने 13वें वर्ष में किया प्रवेश

13वें वर्ष के पहले अंक का कुलपति एवं अन्य विद्वानों तथा साहित्यकारों ने किया लोकार्पण

अल्मोड़ा| सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कुमाउनी भाषा में प्रकाशित प्रथम साप्ताहिक अखबार ‘कुर्मांचल अखबार’ के 13वें वर्ष के प्रथम अंक का लोकार्पण किया|


कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने डॉ. फुलोरिया को इस उपलक्ष में बधाइयां दी| डॉ. चंद्रप्रकाश फुलोरिया द्वारा संपादित कुमाउनी का प्रथम साप्ताहिक अखबार ‘कुर्मांचल अखबार’ में देश-विदेश के कुमाउनी रचनाकारों, विद्वानों के विचारों सहित कुमाउनी भाषा के खेल, गीत, समाचार, विशेष जानकारियां, पंचांग आदि सामग्री प्रकाशित होती है|


कुर्मांचल अखबार के लोकार्पण अवसर पर वक्ताओं ने कहा की कुमाउनी भाषा को संरक्षित एवं उसके संवर्धन हेतु कुर्मांचल अखबार की महती भूमिका है| इस हेतु कुर्मांचल अखबार को हम सभी का सहयोग मिलते रहना चाहिए|
कुमाउनी भाषा-संस्कृति को प्रचारित-प्रसारित करने में इस अखबार की महत्वपूर्ण भूमिका है|
इस वर्ष यह अखबार अपने 13वें वर्ष में प्रवेश कर गया है| आज कुमाउनी अखबार के लोकार्पण अवसर पर कुमाउनी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार रतन सिंह किरमोलिया, रमेश बृजवासी, बीएसएफ के अवकाश प्राप्त कमांडेंट मनोहर सिंह नेगी, कुमाउनी भाषा के संवर्धन के लिए समर्पित पूर्व सैनिक रूप सिंह बिष्ट, बाल प्रहरी के संपादक उदय किरोला, विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. इला बिष्ट, प्रो. सोनू द्विवेदी (संकायाध्यक्ष दृश्यकला), शोध एवं प्रसार निदेशालय की निदेशक प्रो. मधुलता नयाल, अल्का पंत, विपिन चंद्र जोशी, प्रकाश सती, त्रिलोक बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट, देवेंद्र पोखरिया, रसायनविद् प्रो. पीसी पंत, दीवान, विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. ललित जोशी, आलोक वर्मा, गोविंद मेर आदि शिक्षक, कुमाउनी साहित्यकार, शिक्षणेत्तर कर्मी, विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे|