Uttarakhand- राज्य में चलेगी कावड़ स्पेशल ट्रेन…… जानिए कब से कब तक होगा संचालन

उत्तराखंड राज्य में कांवड़ मेला शुरू हो गया है और कावड़ मेले को देखते हुए ही रेल विभाग ने निर्णय लिया है कि राज्य में कावड़ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी यह ट्रेन लक्सर से मुरादाबाद के बीच चलेगी जो कि 5 से 20 जुलाई के बीच चलेगी। लक्सर से चलकर बालावाली मौअज्जमपुर नारायणपुर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, कांठ होते हुए यह विशेष रेलगाड़ी मुरादाबाद पहुंचेगी और इसी क्रम में वापस भी आएगी। ट्रेन मुरादाबाद से सुबह 4:15 पर चलेगी और लक्सर में 7:15 तक पहुंचेगी। ट्रेन का संचालन दोपहर 12:00 बजे होगा जोकि मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर दोपहर 3:15 पर पहुंचेगी। यही नहीं बल्कि भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रबंधन ने हरिद्वार से चंदौसी के बीच चलने वाली 04360/59 नंबर की ट्रेन में तीन अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है और देहरादून से सहारनपुर के बीच चलने वाली रेलगाड़ी में भी दो अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए यह किया जा रहा है और 5 से 20 जुलाई के बीच इस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।