
आज सुबह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और कारगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए| रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई|
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7:38 बजे लद्दाख और करगिल में 401 किलोमीटर उत्तर में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं|
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, मंगलवार को लद्दाख के लेह और कारगिल में 401 किलोमीटर उत्तर में रिक्टर पैमाने पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया| भूकंप सुबह 7:38 पर आया| राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट किया है कि भूकंप की तीव्रता 4.7 रही| अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है, अभी ब्योरे की प्रतीक्षा है|
भूकंप क्यों आता है?
पृथ्वी के भीतर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं| जहां यह प्लेट्स ज्यादा टकराती है वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है| बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं| जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती है| नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती है और डिसबैलेंस के बाद भूकंप आता है|
