
अल्मोड़ा। आज दिनांक 29 जून 2023 को गुरुवार के दिन भारतीय जनता पार्टी की जनपद अल्मोड़ा मे जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे मोदी के सुशासन गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे होने महा जनसंपर्क अभियान के तहत अल्मोड़ा नगर के बाजार का भ्रमण किया गया और आम जनमानस से मोदी के समर्थन में 90909 02024 में कॉल करके समर्थन करने के लिए अपील की गई। 30 मई से 30 जून तक चल रहे अभियान के तहत बाजार भ्रमण किया गया जिसमें मोदी सरकार द्वारा 9वर्ष में किए गए विकास कार्यों की विशेष जानकारी दी गई। जिसके अंतर्गत पीएम गरीब कल्याण योजना के माध्यम से 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।किसान सम्मान निधि के माध्यम से देश के 11 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधी के माध्यम से वार्षिक धनराशि दी जाती है।उज्जवला योजना के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक लोगों को उज्जवला गैस के कनेक्शन दिए गए हैं तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बेघरों को आवास देने का काम निरंतर किया जा रहा है। मोदी सरकार में एम्स की संख्या में वृद्धि की गई है तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 24 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी किए गए हैं। देशभर में 220 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन आज तक लगाई जा चुकी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग के बजट में भी वृद्धि की गई जिससे पूरे देश में सड़कों का जाल बीछा पाया हैं । प्रत्येक दुकान में जाकर पीएम के समर्थन की अपील की गई जनसंपर्क कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,पूर्व उत्तराखन्ड सरकार मे विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविन्द पिलख्वाल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह भंडारी,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,बीना नयाल,मीना भैसोडा़,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,जिला मंत्री महेश बिष्ट,देवाशीष नेगी,मिडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट,आईटी शैल के जिला संयोजक गोविन्द मटेला, जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, सह प्रभारी जगत तिवारी ,नगरध्यक्ष अमित साह मोनू, मनोज जोशी, मनीष जोशी, अर्जुन बिष्ट, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लीला बोरा,महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष तारा जीना,महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष भावना तिवारी ,लता पांडे ,नीमा आर्य, निर्मला जोशी, युवामोर्चा के जिला महामंत्री प्रकाश बिष्ट,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा,नगर उपाध्यक्ष जगत भट्ट,आशीष गुरुरानी,नमन गुरुरानी,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय वर्मा, ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री अजय वर्मा,आशीष कुमार,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सोशल मिडिया प्रभारी सलमान अंसारी,तस्लीम अंसारी कंचन कुमार,धर्मवीर आर्य ,आनंद कनवाल,नरेंद्र सिंह बिष्ट,भुवन वर्मा,रमेश मेर,आदि उपस्थित थे।
