
अपने कथा संग्रह ‘सिसकती सांकलें’ के लिए कहानीकार अमृता पांडे को वर्ष 2023 का उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान मिलेगा|
बता दें भाषा संस्थान देहरादून की ओर से 30 जून को देहरादून में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और भाषा मंत्री उन्हें यह पुरस्कार प्रदान करेंगे|
पिछले वर्ष हल्द्वानी लिटरेचर फेस्टिवल में ‘सिसकती सांकलें’ पुस्तक पर व्यापक चर्चा हुई| लेखिका हिंदी और कुमाऊंनी में लिखती है और विभिन्न समाचार पत्रों में नियमित रूप से आलेख के अतिरिक्त उत्कृष्ट पत्रिकाओं में भी इनकी रचनाएं प्रकाशित होती रहती है| 20 साल शिक्षण और 8 साल आकाशवाणी में कंपेयर के तौर पर कार्य कर चुकी अमृता पांडे का प्रस्तावित उपन्यास ‘सांझ का सूरज’ और कविता संग्रह ‘मन का भंवर’ है| इन्हें साहित्य पत्रिका कथा समवेत की ओर से मां धनपति देवी स्मृति कथा सम्मान प्रतियोगिता 2022 में भी सम्मानित किया गया है|
