Uttrakhand:- अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार……. दो की मौत, पढ़ें पूरी खबर

रुद्रप्रयाग। आज दिनांक 27 जून 2023 को मंगलवार की सुबह लगभग 9:00 बजे रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना सिरोबगड़ के नजदीक घटी है और दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंची तथा रेस्क्यू शुरू किया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन अल्टो कार थी और इस दुर्घटना में 48 वर्षीय महेंद्र सिंह रावत घायल हो गए जो कि वाहन से पहले ही छटक गए थे। वहीं 45 वर्षीय मीनाक्षी और 60 वर्षीय कमला देवी की मृत्यु हो चुकी है। यह सभी ग्राम कुमडी के रहने वाले हैं। बता दे कि यह हादसा काफी दर्दनाक था। कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और इस दौरान दो महिलाओं ने अपनी जान गवा दी। घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा रेस्क्यू अभियान चलाया गया।