
अल्मोड़ा से दुखद घटना सामने आई है| जहां दो भाई-बहनों की नदी में डूबने से मौत हो गई|
मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिवस ग्राम बख निवासी 16 वर्षीय आदित्य नेगी पुत्र स्वर्गीय प्रेम प्रकाश नेगी और 17 वर्षीय भावना नेगी पुत्री स्वर्गीय प्रेम प्रकाश नेगी दोपहर 2:00 बजे से घर से लापता बताए जा रहे थे| देर शाम तक जब दोनों भाई-बहन घर नहीं पहुंचे तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई|
दोनों ही भाई-बहन सगे हैं, जो अपनी अम्मा के साथ रहकर अल्मोड़ा नगर में पढ़ाई कर रहे थे| भावना कक्षा 12वीं की छात्रा थी और आदित्य कक्षा दसवीं का छात्र था|
कहा जा रहा है कि मृतक के पिता कि कई साल पहले मौत हो चुकी है और मां बख में गौशाला चलाती है| मृतकों का एक बड़ा भाई है जो दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है|
यह दोनों भाई-बहन छुट्टियों में अपने गांव बख गए हुए थे| जिसके बाद यह घर से बाजार को चले गए थे| बीते दिवस दोनों किसी को बिना बताए नदी की ओर चले गए| देर शाम तक कोई खबर न होने के बाद परिजनों ने दोनों को ढूंढना शुरू किया| इस दौरान आसपास के लोग नदी की ओर गए, जहां नदी किनारे दोनों के कपड़े और चप्पले बरामद हुए| अनहोनी की सूचना होने पर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी|
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है| दोनों भाई-बहनों के डूबने से हुई मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है| मृतकों की मां का रो-रो कर बुरा हाल है|
