![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
बॉलीवुड की विवादों में रही फिल्म आदिपुरुष टीजर रिलीज होने से ही दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई और यह फ़िल्म इंडिया में फेल हो चुकी है। बता दें कि 16 जून को ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। एडवांस बुकिंग में फिल्म ने अच्छी कमाई की और पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड तथा इंडिया में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया लेकिन वेकडेज पर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में गिरावट आने लगी। हालांकि फिल्म ने वर्ल्ड वाइड में काफी अच्छी कमाई की है और जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। लेकिन इंडिया में इस फिल्म ने कुछ अच्छा बिजनेस नहीं किया। बता दे कि इंडिया में फिल्म को 7000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया और वही ओवरसीज इस फिल्म को 3000 स्क्रीन्स मिली। आदिपुरुष की टोटल स्क्रीनिंग 10000 के आसपास थी। दूसरे दिन ओवरसीज में 240 करोड़ और तीसरे दिन 340 करोड़ तथा चौथे दिन फिल्म ने 375 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं फिर फिल्म में गिरावट आनी शुरू हो गई और पांचवें दिन फिल्म केवल 395 करोड़ ही पार कर पाई। वर्ल्डवाइड की माने तो वर्ल्डवाइड में फिल्म ने धमाल मचा दिया है लेकिन इंडिया में आदिपुरुष को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया और यह काफी विवादों में भी चल रही है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)