चिंताजनक -: फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

देहरादून| हिमालयी राज्यों में बीते 2 वर्षों में जंगलों में आग लगने की सार्वाधिक घटनाएं उत्तराखंड में हुई है| देशभर में उत्तराखंड का पहले साल छठवां तो दूसरे साल सातवां स्थान रहा|


फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया (एबएसआई ) के अध्ययन में यह बात सामने आई है|
बता दें इससे पूर्व आमतौर पर उत्तराखंड में कभी सर्दियों में जंगलों में आग नहीं लगी थी| लेकिन पहले लॉकडाउन के आखिर में जंगलों में पुनः मानव गतिविधियां बढ़ी तो सर्दी के मौसम में भी जंगल में आग धड़कने लगी|
एफएसआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड की पहली नहर में देशभर में नवंबर 2019 से जून 2020 के दौरान 1 लाख 24 हजार 473 वनाग्नि के मामले दर्ज किए गए| उसके बाद नवंबर 2021 से जून 2022 के बीच कोविड-19 की तीसरी लहर में 2 लाख 23 हजार 333 फायर अलर्ट दर्ज किए गए| इस दौरान सबसे अधिक जंगल में आग लगने की घटनाएं उड़ीसा में हुई| इसके बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड और आठवें नंबर पर सर्वाधिक घटनाएं उत्तराखंड में दर्ज हुई है| इस संबंध में उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर है यानी उत्तराखंड में सर्वाधिक आग लगने की घटनाएं हुई है|