तूफानी चक्रवात बिपरजॉय ने गुजरात में दी दस्तक…… पिता पुत्र की मौत, कई लोग घायल

तूफानी चक्रवाती बिपरजॉय ने गुजरात में दस्तक दे दी है। बता दें कि यहां पर चक्रवात को देखते हुए 1,00,000 लोगों को शिफ्ट करके सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया गया है। वहीं 76 से ज्यादा ट्रेनें भी रद्द कर दी गई और लोगों को सलाह दी गई कि वह घरों से बाहर ना निकले तथा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कई टीमें भी इस चक्रवात को देखते हुए तैनात की गई हैं। माना जा रहा है कि इस चक्रवाती तूफान की रफ्तार आज शुक्रवार को धीमी हो जाएगी। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल पल-पल की अपडेट ले रहे हैं और वही इस चक्रवाती तूफान को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल से टेलीफोन पर बातचीत के जरिए गुजरात की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान की स्थिति की जानकारी ली। चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से एक पिता और पुत्र की मौत हो चुकी है वही 22 लोग घायल हो गए हैं, 23 पशुओं की मौत भी हो चुकी है और पेड़ गिर गए हैं जिसके कारण 940 गांवो में बिजली नही है।