हल्द्वानी:- तड़पता रहा युवक, मगर फिर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस….. पढ़ें पूरी खबर

हल्द्वानी में अक्सर हमें सिस्टम की लापरवाही देखने को मिलती है और एक बार फिर से यहां पर युवक की जिंदगी पर सिस्टम की लापरवाही भारी पड़ गई। चोरगलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक के दोनों पैर धड़ से अलग हो गए और परिवार वालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवक आधे घंटे तक रेलवे पटरी के किनारे पर तड़पता रहा लेकिन एंबुलेंस फिर भी नहीं पहुंची। घायल को ई- रिक्शा से डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस के मुताबिक लाइन नंबर 8 निवासी 26 वर्षीय नईम कबाड़ की दुकान चलाता था और उसकी मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी जिसका उपचार चल रहा था। गुरुवार को वह रेलवे क्रॉसिंग के पास चला गया और शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर से कटकर अलग हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और 108 को फोन किया गया लेकिन फिर भी एंबुलेंस नहीं पहुंची और युवक तड़पता रहा जिसके बाद ई-रिक्शा से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया तथा बेहतर उपचार के लिए युवक को बरेली रेफर कर दिया गया है। एंबुलेंस पर आरोप लगाए हैं एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची जिसके कारण युवक की जान खतरे में चली गई।