अब विजिलेंस जांच की जद में आई उत्तराखंड में हुई यह भर्ती परीक्षा

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की 2018 में हुई चिकित्साधिकारियों की भर्ती परीक्षा भी अब विजिलेंस जांच की जद में आ गई है|
विजिलेंस ने विश्वविद्यालय प्रशासन और सचिव आयुष से परीक्षा से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा है|


बता दें परीक्षा में एक ही गाइड से पूरा पेपर दिया गया था| परिणाम 22 घंटे में जारी करते हुए इंटरव्यू के लिए भी अभ्यर्थियों को बुला लिया गया था|
दरअसल आयुर्वेद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों की भर्ती के तहत 2018 में चिकित्साधिकारी के 19 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित हुई| जिसके प्रश्नपत्र ने विश्वविद्यालय को कटघरे में खड़ा कर दिया| विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की एमडी परीक्षा 2007 का पूरा पेपर चिकित्सा अधिकारियों की लिखित परीक्षा में दिया था| यह प्रश्नपत्र हूबहू एक गाइड से लिया गया था| जिसके सभी 90 सवाल जस की तस है| गाइड से प्रश्नपत्र कॉपी करने के चक्कर में प्रश्न की संख्या 80 ही अंकित कर दी गई थी, जबकि वास्तव में प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न आए थे| गाइड में दिया उत्तर का संदर्भ तक कई प्रश्नों से नहीं हटाया गया था|
बता दें डॉक्टर गोविंद पारीक की किताब आयुर्वेद संग्रह (गाइड) के पेज नंबर 859 से 868 से रह पेपर आया था|
यह आरोप है कि जिन अभ्यर्थियों से सेटिंग थी, उन्हें गाइड के बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई थी| उनके मोबाइल पर पारीक 859868 लिखकर मैसेज भेजा गया था|
उन्हें पेपर सील बंद नहीं दिया गया| साथ ही 100 नंबर के इस प्रश्न पत्र में कई अभ्यर्थियों को 99 अंक हासिल हुए थे, जो संदेहास्पद है|