
उत्तराखंड राज्य में अक्सर पर्यटक आते रहते हैं और यहां सबसे अधिक पर्यटक नैनीताल शहर में आते हैं जिससे यहां पर जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है। मगर सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट से नैनीताल को जाम से मुक्ति मिलेगी और परिवहन भी सस्ता होगा। पर्यटक बिना किसी जाम के रानीबाग से नैनीताल का सफर केवल 60 मिनट में पूरा कर पाएंगे। बता दें कि इस सफर को पूरा करने में अभी तक डेढ़ घंटे का समय लगता है और जाम लगने से यह सफर 2 से 3 घंटे का हो जाता है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से अक्टूबर 2018 में रानीबाग से नैनीताल तक के रोपवे प्रोजेक्ट का डिजाइन तैयार किया गया था तथा मल्टी लेवल कार पार्किंग भी इस प्रोजेक्ट में शामिल है लगभग 11 से 12 किलोमीटर लंबाई के रूप में प्रोजेक्ट रानीबाग एचएमटी फैक्ट्री से 3:30 किलोमीटर में डोलमार वहा से 4.7 किलोमीटर में ज्योलीकोट और फिर 3 किलोमीटर हनुमान गढ़ी नैनीताल है। रानीबाग से मात्र 5 से 10 मिनट में काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचा जा सकता है। बता दें कि पसंदीदा स्थान होने के कारण हर साल पर्यटक नैनीताल आते हैं मगर यहां पर अधिक पर्यटक आने से हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है और पर्यटन जाम में फस कर यहां के सिस्टम को कोसते हैं इससे स्थानीय पुलिस प्रशासन और सरकार की छवि धूमिल होती हैं लेकिन रोपवे बनने से पर्यटकों को काफी राहत मिलेगी और सफर भी काफी आसान हो जाएगा।

