
इस साल 3 साल बाद उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को गवर्नर्स अवार्ड दिए जाने की तैयारी चल रही है| राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के हाथों प्रदेश के होनहारों को सम्मानित किया जाएगा|
मिल रही जानकारी के मुताबिक, टॉपर्स और सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा|
बता दें उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में अलग-अलग विषयों के टॉप स3 मेधावियों, संस्कृत शिक्षा के टॉपर्स और सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों को इस साल फिर से सम्मानित करने की तैयारी है| राज्य में वर्ष 2015 में तत्कालीन राज्यपाल कृष्णकांत पाल की ओर से बोर्ड के मेधावियों को इस पुरस्कार को दिए जाने की शुरुआत की गई थी| उस समय स्कूल के टॉप 3 इंटरमीडिएट के कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय के टॉप तीन-तीन छात्र-छात्राओं के अलावा संस्कृत शिक्षा में पूर्व, मध्यमा और उत्तर मध्यमा के टॉपर्स को सम्मानित किया गया| साथ ही सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले 3 स्कूलों को भी इस अवार्ड से सम्मानित किया गया|
बता दें इसके तहत प्रथम स्थान पर रहने वाले मेधावियों को 7,000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 5,000 और तीसरे स्थान पर 3000 रुपये की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा|
तत्कालीन राज्यपाल कृष्णकांत पाल के बाद से राजभवन की ओर से हर साल राज्य के मेधावियों को यह पुरस्कार दिए जाते रहे हैं| तत्कालीन राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की ओर से भी मेधावियों को सम्मानित किया गया| लेकिन राज्य में कोविड-19 के बाद यह पुरस्कार नहीं दिए गए| मेधावियों को पिछले 3 साल से यह पुरस्कार नहीं मिल पाया हैं, लेकिन अब इस साल फिर से यह सम्मान देने की तैयारी है|
