
हजारों बोर्ड परीक्षार्थियों को हिंदी को हल्के में लेना भारी पड़ गया| हाईस्कूल-इंटर में कुल 9699 बच्चे हिंदी के विषय में फेल हुए हैं|
बीते दिवस उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है| जिसमें हिंदी विषय में 9699 बच्चे फेल हुए हैं| इसमें हाईस्कूल में 3263 छात्र और 1721 छात्राएं और इंटरमीडिएट में 2923 छात्र और 1792 छात्राएं शामिल है|
विशेषज्ञों का कहना है कि हिंदी विषय के प्रति छात्रों की रुचि कम हो गई है| आम बोलचाल और राजभाषा होने के कारण हिंदी विषय को गंभीरता से नहीं लेते हैं| लेकिन हिंदी विषय में पास होना अनिवार्य है| यदि कोई छात्र हिंदी में पास नहीं हुआ और अन्य सभी विषयों में पास हो गया तो उसे फेल ही माना जाएगा| हिंदी में 33% अंक लाना जरूरी है|
बता दें इस विषय में ग्रेस भी नहीं मिलता है|
