
देहरादून| राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा करने पर कालिंदी अस्पताल को 5 साल के लिए काली सूची में डाल दिया है|
इसका आदेश प्राधिकारी के निदेशक प्रशासन डॉ. वीएस टोलिया ने जारी किए हैं|
प्राधिकरण ने ऑडिट में कालिंदी अस्पताल में मरीजों के इलाज में फर्जीवाड़े का खुलासा किया था| इसमें 171 सर्जरी के मामलों में मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टर के फर्जी हस्ताक्षर हुए हैं| जबकि 410 मरीजों के इलाज में ओटी टेक्निशियन से एनेस्थसिया दिया गया| जिस पर प्राधिकरण ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विकासनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया है और अस्पताल के 11 करोड़ से अधिक के क्लेम को रद्द करने की कार्रवाई कर आयुष्मान योजना की सूचीबद्धता समाप्त की गई| अब प्राधिकरण ने अस्पताल को 5 साल के लिए काली सूची में डाल दिया है|

