क्रिप्टो करेंसी को लेकर जल्द बनाई जाएगी कार्य योजना, जी-20 के सदस्य देशों ने भरी सहमति

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जी-20 के सदस्य देश इस बात पर सहमत हैं कि क्रिप्टो करेंसी को लेकर एक वैश्विक समझ बनाने की जरूरत है| इससे न सिर्फ क्रिप्टो की चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी बल्कि इसका नियमन भी हो सकेगा|


केंद्रीय वित्त मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि जी-20 देशों ने भी इस पर सहमति जताई है और जल्द ही इसे लेकर कार्ययोजना बनाई जाएगी| उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि सभी जी-20 देशों ने इस बात को स्वीकार किया है कि क्रिप्टो करेंसी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई वैश्विक होनी चाहिए और सभी देशों ने इस बात पर त्वरित प्रतिक्रिया दी|
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और वर्ल्ड बैंक की वार्षिक बसंत बैठक के अलावा केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने जी-20 के सदस्य देशों के केंद्रीय बैंक के गवर्नर्स के साथ भी एक अहम बैठक की|


वित्त मंत्री ने कहा जी-20 के सदस्य देश इस बात पर सहमत हैं कि कोई एक देश अपने दम पर क्रिप्टोकरंसी की चुनौतियों से नहीं निपट सकता और इसके लिए वैश्विक समझ बनाने की जरूरत है| अब सितंबर और अक्टूबर में होने वाली बैठकों में भी इस पर चर्चा की जाएगी| जिससे क्रिप्टो कैरेंसी का नियमन करने का रोडमैप तैयार किया जाएगा| कहां की क्रिप्टोकरंसी के चलते व्यापक आर्थिक अस्थिरता हो सकती है|