उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अप्रैल माह के शुरुआती दिनों में बारिश और बर्फबारी के बाद कुछ समय तक गर्मी से राहत मिली मगर अब फिर से राज्य में गर्मी का एहसास होने लगा है। जानकारी के मुताबिक आगामी 15 अप्रैल के बाद तापमान बढ़ने के आसार हैं और गर्म हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी। इस बीच इस सीजन का सबसे गर्म दिन 8 अप्रैल रहा। 8 अप्रैल को अधिकतम पारा 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हल्द्वानी में तो लोग दोपहर में घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में बारिश के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी मगर अब मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है इसलिए यहां पर काफी गर्मी का एहसास किया जा रहा है। सुबह सूरज की तपिश लोगों को परेशान करने लगी है और मौसम विज्ञान केंद्र के रिपोर्ट के मुताबिक बीते शनिवार को हल्द्वानी समेत आसपास के क्षेत्र का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और इस सीजन में पहली बार हल्द्वानी का तापमान इतना पहुंचा है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल राज्य में वर्षा के कोई आसार नही है तथा 15 अप्रैल के बाद गर्म हवाएं चलनी भी शुरू हो जाएंगी जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।
Recent Posts
- Uttarakhand:-राज्य के 9 जिलों में भेजे जाएंगे पूसा भिंडी- 5 के बीच……आय में होगी बढ़ोतरी
- गौरवान्वित:- नेशनल इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में चयनित हुए उत्तराखंड के चार छात्र
- Uttarakhand:- ऊंची चोटियों में हुई बर्फबारी…..15 डिग्री पहुंचा तापमान…. जानिए आज कैसा होगा मौसम
- Uttarakhand:- सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा ‘ एक देश- एक चुनाव’ के फैसले का किया गया स्वागत
- Uttarakhand:- शराब की ओवर रेटिंग का जायजा लेने के लिए ग्राहक बनकर खुद दुकान पहुंच गए डीएम…. किया 50 हजार का चालान