भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य वक्ता सुरेश भटृ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 43 वां स्थापना दिवस मना रही है। 6 अप्रैल 1980 को स्थापना के बाद संघर्ष से लंबा सफर तय कर आज विश्व में सबसे बड़ी पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी के मूल में भारतीय जनसंघ है जिसकी नीव श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने रखी थी। भाजपा में 18 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। वर्तमान सरकार ने बेरोजगार युवाओं की समस्या को देखते हुए सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया है जिससे युवाओं को किसी भी तरह से समस्या नहीं आएगी। जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करें और आने वाले हर चुनाव में विजय पताका फहराने के लिए जी जान से जुटे। इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल ,राजीव गुरुरानी,भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य रणजीत सिंह भंडारी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, मीना भैसोडा़, बीना नयाल,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,ललित मोहन, जिला मंत्री संजय डालाकोटी, महेश बिष्ट , देवाशीष नेगी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, गोविन्द मटेला ,सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष तारा जीना, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजन चंद जोशी, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार आर्य, जगत भट्ट ,अजय वर्मा भावना तिवारी, नवीन बिष्ट, चंदन बहुगुणा ,दीपक कपूर पूनम पालीवाल, लता पांडे, इंदिरा बिष्ट, आशीष गुरुरानी, नमन गुरुरानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ललित दोसाद व धर्मेन्द्र बिष्ट ने किया।
Recent Posts
- गरुड़ – यूथ क्लब सर्कल आफ होप के 12 सदस्यीय दल ने बैजनाथ लेक में चलाया स्वच्छता अभियान
- बागेश्वर – सभी विभाग आपसी सामंजस्य स्थापित कर बागेश्वर एवं गरुड़ महायोजना को दें अन्तिम रुप – डीएम
- बागेश्वर – जिलाधिकारी ने जिला योजना,राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा
- Uttarakhand:- राजभवन में इस दिन से लगेगी पुष्प प्रदर्शनी….. 15 विभिन्न श्रेणियो की प्रतियोगिताओं के लिए दिए जाएंगे 162 पुरस्कार
- Uttarakhand:- समान नागरिक संहिता से संबंधित शंकाओं को दूर करने हेतु जारी हुआ मोबाइल नंबर